यमन ने ब्रिटेन के एक और जहाज़ को बनाया निशाना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132898-यमन_ने_ब्रिटेन_के_एक_और_जहाज़_को_बनाया_निशाना
यमन के सशस्त्र बलों का कहना है कि उन्होंने ग़ज़ा युद्ध में पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में इस्राईल जाने वाले एक ब्रिटिश व्यापारी जहाज़ को निशाना बनाया है, जो ग़ज़ा युद्ध में फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार करने वाले इस्राईल का समर्थन कर रहा है।
(last modified 2024-02-02T02:52:13+00:00 )
Feb ०२, २०२४ ०८:२१ Asia/Kolkata
  • यमन ने ब्रिटेन के एक और जहाज़ को बनाया निशाना

यमन के सशस्त्र बलों का कहना है कि उन्होंने ग़ज़ा युद्ध में पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में इस्राईल जाने वाले एक ब्रिटिश व्यापारी जहाज़ को निशाना बनाया है, जो ग़ज़ा युद्ध में फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार करने वाले इस्राईल का समर्थन कर रहा है।

यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने गुरुवार को बताया कि यमन के नौसैनिक बलों ने लाल सागर में एक ब्रिटिश जहाज़ को निशाना बनाया है, जो चेतावनी के बावजूद इस्राईल जा रहा था।

यमनी सेना इससे पहले भी इस्राईल आने-जाने वाले जहाज़ों के ख़िलाफ़ ऑप्रेशन कर चुकी है।

7 अक्तूबर को फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास ने ग़ज़ा की घेराबंदी और फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को इस्राईली जेलों से आज़ाद करवाने के लिए 7 अक्टूबर को क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में सैन्य ऑप्रेशन किया था, जिसके बाद से ज़ायोनी शासन ग़ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार में लगा हुआ है।  

ग़ज़ा युद्ध में अब तक लगभग 27,000 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अधिकांश संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

यमनी बलों के रेड सी में ऑप्रेशंस के जवाब में अमरीका और ब्रिटेन ने भी यमन में कई ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। msm