अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध यमन की कार्यवाहियां जारी रहेंगीः अंसारुल्ला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132954-अवैध_ज़ायोनी_शासन_के_विरुद्ध_यमन_की_कार्यवाहियां_जारी_रहेंगीः_अंसारुल्ला
रविवार को अमरीका तथा ब्रिटेन के हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया में अंसारुल्ला ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध उसकी कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
(last modified 2024-02-04T03:02:06+00:00 )
Feb ०४, २०२४ ०८:३२ Asia/Kolkata
  • अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध यमन की कार्यवाहियां जारी रहेंगीः अंसारुल्ला

रविवार को अमरीका तथा ब्रिटेन के हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया में अंसारुल्ला ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध उसकी कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

अंसारुल्ला के नेता मुहम्मद अलबुख़ैती का कहना है कि जबतक ग़ज़्ज़ा पर हमले नहीं रुकते उस समय तक ज़ायोनियों के विरुद्ध आपरेशन जारी रहेगा। 

इसी बीच अंसारुल्ला के एक अन्य नेता अली अलक़हूम ने कहा कि यह, यमन के विरुद्ध खुला हुआ युद्ध है अतः आक्रमणकारियों को यमन की ओर से इसकी कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी होगी। 

अमरीका और ब्रिटेन ने सोमवार की सुबह एक संयुक्त बयान जारी करके घोषणा की है कि यमन में 13 स्थानों पर 36 लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।  इन दोनो देशों ने सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव के बाद 11 जनवरी से यमन के विरुद्ध हमले करने आरंभ किये हैं। 

अमरीका और ब्रिटेन की ओर से यमन पर हमले इसलिए किये जा रहे है क्योंकि यमन ने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करते हुए लाल सागर में ज़ायोनी शासन की ओर जाने वाले जहाज़ों को रोकने का काम शुरू किया।  यमन की सेना ने घोषणा कर रखी है कि लाल सागर में ज़ायोनी शासन के अतिरिक्त सबके लिए जल परिवहन आज़ाद है वे यहां से आज़ादी से आ-जा सकते हैं। 

दूसरी ओर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम ने शनिवार को अलजज़ीरा टीवी चैनेल को दिये अपने इंटरव्यू में कहा है कि लाल सागर में तनाव का मुख्य कारण, ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन की सैन्य कार्यवाही है।