दाइश के आतंकी फिर महिला वस्त्रों में धरे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13708-दाइश_के_आतंकी_फिर_महिला_वस्त्रों_में_धरे_गए
इराक़ के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि दाइश के आतंकी फ़ल्लूजा से महिलाओं के वस्त्र पहन का फ़रार होने की कोशिश कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०६, २०१६ १२:४५ Asia/Kolkata
  • दाइश के आतंकी फिर महिला वस्त्रों में धरे गए

इराक़ के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि दाइश के आतंकी फ़ल्लूजा से महिलाओं के वस्त्र पहन का फ़रार होने की कोशिश कर रहे हैं।

अलआलम टीवी के अनुसार इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि अलअंबार प्रांत के मुख्य नगर फ़ल्लूजा की ओर इराक़ी बलों की बढ़त और इस नगर का घेरा तंग होने के बाद दाइश के आतंकियों ने फ़ल्लूजा से भागना शुरू कर दिया है। इन सूत्रों के अनुसार अब तक बड़ी संख्या में महिलाओं के वस्त्र और बुर्क़ा पहन कर फ़ल्लूजा से भागने का प्रयास करने वाले आतंकियों को पकड़ा गया है।

 

इस रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकी फ़ल्लूजा में बेघर हो जाने वाले परिवारों के बीच घुस कर अपने आपको बचाने और नगर से निकलने का प्रयास करते हैं लेकिन फ़ल्लूजा के लोगों के इशारों पर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाता है। इराक़ी सेना के जनसंपर्क विभाग ने एेसे अनेक चित्र जारी किए हैं जिनमें महिलाओं के वस्त्र पहन कर फ़रार होने की कोशिश करने वाले आतंकियों को पकड़ते हुए दिखाया गया है। (HN)