बग़दाद में दो धमाकों में 22 व्यक्ति हताहत
Jun ०९, २०१६ १२:५५ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए दो आतंकी विस्फोटों में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं।
फ़ुरात न्यूज़ के अनुसार पूर्वी बग़दाद में एक सिनेमा हाॅल के निकट एक कार बम का धमाका है, इसी तरह एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तरी बग़दाद के ताजी क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने के पास विस्फोटकों से भरी अपनी गाड़ी उड़ा दी, इन धमाकों में सुरक्षाकर्मियों समेत लगभग 22 लोग हताहत और क़रीब 70 अन्य घायल हो गए।
इराक़ के फ़ल्लूजा शहर में आतंकी गुट दाइश के मुक़ाबले में सेना और स्वयं सेवी बलों को मिल रही निरंतर विजय से बौखलाए हुए आतंकी अपनी पराजय को छिपाने के लिए रमज़ान के महीने में भी विभिन्न स्थानों पर विशेष कर बग़दाद में आम नागरिकों के विरुद्ध आतंकवादी हमले कर रहे हैं। (HN)
टैग्स