इराक़ः दसियों हज़ार सुन्नी, स्वयंसेवी बल में शामिल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14248-इराक़ः_दसियों_हज़ार_सुन्नी_स्वयंसेवी_बल_में_शामिल
इराक़ के दसियों हज़ार सुन्नी स्वयंसेवी बलों के साथ मिल कर दाइश के विरुद्ध लड़ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१६ ११:२४ Asia/Kolkata
  • इराक़ः दसियों हज़ार सुन्नी, स्वयंसेवी बल में शामिल

इराक़ के दसियों हज़ार सुन्नी स्वयंसेवी बलों के साथ मिल कर दाइश के विरुद्ध लड़ रहे हैं।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्वयंसेवी बल "अल हश्दुश्शाबी" की कमान ने बताया है कि इस समय देश के लगभग 30 हज़ार सुन्नी मुसलमान उसके सदस्य के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में आतंकी गुट दाइश से लड़ रहे हैं। "अल हश्दुश्शाबी" की वेबसाइट ने भी बताया है कि इराक़ी स्वयंसेवी बल पर शत्रु के प्रचारिक हमले, देश व राष्ट्र की रक्षा में इस बल की छवि बिगाड़ने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं लेकिन इस तरह के प्रोपेगंडों से यह बल अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी करने से पीछे नहीं हटेगा।

 

इराक़ के स्वयंसेवी बल के एक कमांडर यूसुफ़ अलकेलाबी ने कहा है कि शत्रु की ओर से "अल हश्दुश्शाबी" के ख़िलाफ़ मीडिया वाॅर से इस बल की भावनाएं कमज़ोर नहीं पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि खेद की बात है कि इराक़ी राजनीतिज्ञों ने विदेशी पक्षों को देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति दे रखी है। उन्होंने कहा कि यद्यपि 30 हज़ार सुन्नी मुसलमान और बड़ी संख्या में क़बायली बल, इराक़ में स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर दाइश से लड़ रहे हैं लेकिन अमरीका कभी भी इस बल को एक राष्ट्रीय व जन संगठन के रूप में नहीं देखेगा। (HN)