फल्लूजा को आज़ाद करके ही दम लेंगेः इराक़ी रक्षामंत्री
इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा है कि फ़ल्लूजा की आज़ादी की सबसे बड़ी बाधा आम नागरिकों की सुरक्षा है।
ख़ालिद अलओबैदी ने अलमनार टीवी चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में कहा है कि दाइश के आतंकवादी, फ़ल्लूजा में नागरिकों को ढाल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा ही फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता में बाधा बन रही है अन्यथा अबतक फल्लूजा आज़ाद हो चुका होता।
उन्होंने कहा कि देश की सेना फ़ल्लूजा को पूर्ण रूप से स्वतंत्र कराने में सक्षम है किंतु आतंकवादी वहां के आम लोगों को ढाल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं और इराक़ी सेना, इन नागरिकों की सुरक्षा के कारण कई क्षेत्रों में कार्यवाही करने में असमर्थ है।
इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा कि सैनिकों की ओर से आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रयास जारी हैं किंतु इसी विषय ने आगे बढ़ने में हमारे लिए कठिनाई उत्पन्न कर दी है।
इराक़ी रक्षामंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही हम बहुत जल्द फ़ल्लूजा को आतंकियों से मुक्त करा लेंगे।