वैश्विक आतंकवाद से मुक़ाबले पर इराक़ी रक्षामंत्री का बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14869-वैश्विक_आतंकवाद_से_मुक़ाबले_पर_इराक़ी_रक्षामंत्री_का_बल
इराक़ के रक्षा मंत्री ने वैश्विक चरमपंथ व आतंकवाद से मुक़ाबले की आवश्यकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ ०४:५८ Asia/Kolkata
  • वैश्विक आतंकवाद से मुक़ाबले पर इराक़ी रक्षामंत्री का बल

इराक़ के रक्षा मंत्री ने वैश्विक चरमपंथ व आतंकवाद से मुक़ाबले की आवश्यकता पर बल दिया है।

ख़ालिद अल उबैदी ने राजधानी बग़दाद में अमरीका की केंद्रिय बल के कमांडर लियोनार्डो वेटल से मुलाक़ात में आतंकवाद से संघर्ष की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए देश के पश्चिमी भाग में स्थित अलअंबार प्रांत में इराक़ी सैनिकों के अभियान की चर्चा की और आतंकवाद व चरमपंथ से संघर्ष को आवश्यक बताया।

दूसरी ओर इराक़ी सैनिक उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के केंद्र मूसिल के दक्षिण में स्थित बाक़ी बचे कुछ गांवों को भी आतंकी गुट दाइश के क़ब्ज़े से मुक्त कराने के लिए अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने गुरुवार को नैनवा प्रांत के कई अन्य गांवों से दाइश के आतंकियों को खदेड़ दिया। इस कार्यवाही के दौरान दाइश के दस आतंकी मारे गए और विस्फोटकों से भरी कई गाड़ियां तबाह कर दी गईं। (HN)