फ़ल्लूजा के तीन और क्षेत्र आतंकियों से मुक्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14878-फ़ल्लूजा_के_तीन_और_क्षेत्र_आतंकियों_से_मुक्त
इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के पश्चिम में स्थित फ़ल्लूजा नगर के तीन अन्य क्षेत्र आतंकियों के क़ब्ज़े से मुक्त हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ १२:०६ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा के तीन और क्षेत्र आतंकियों से मुक्त

इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के पश्चिम में स्थित फ़ल्लूजा नगर के तीन अन्य क्षेत्र आतंकियों के क़ब्ज़े से मुक्त हो गए हैं।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा है कि इराक़ी बलों ने तौज़ी व अलबू रुदैनी के क्षेत्रों और फ़ल्लूजा की सड़क नंबर साठ को आतंकियों से मुक्त करा लिया है। इराक़ी बलों ने इसी तरह फ़ल्लूजा के सकराब, मआरिज़ और एक महत्वपूर्ण चौराहे पर भी नियंत्रण कर लिया है। इराक़ी सेना के सूचना विभाग ने भी बताया है कि सुरक्षा बलों ने फ़ल्लूजा के सनाई मुहल्ले और नज़ाल मुहल्ले के बीच का संपर्क काट दिया है।

आतंकी गुट दाइश के मुक़ाबल में इन सफलताओं पर इराक़ के रक्षा मंत्री ख़ालिद अल उबैदी ने सेना व अन्य बलों का सराहना की है। 23 मई से अल अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा नगर को दाइश से मुक्त कराने का अभियान जारी है जिसमें अब तक इस नगर के बहुत से क्षेत्रों से दाइश के आतंकियों को खदेड़ा जा चुका है लेकिन शहर में आम नागरिकों की मौजूदगी के कारण यह अभियान धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। (HN)