फ़ल्लूजा स्वतंत्र हो गयाः इराक़ी प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14953-फ़ल्लूजा_स्वतंत्र_हो_गयाः_इराक़ी_प्रधानमंत्री
इराक़ के प्रधानमंत्री ने दाइश के आतंकियों से फ़ल्लूजा के केंद्र की स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए कहा है कि इराक़ी बलों का अगला लक्ष्य मूसिल की स्वतंत्रता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ २०:५१ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा स्वतंत्र हो गयाः इराक़ी प्रधानमंत्री

इराक़ के प्रधानमंत्री ने दाइश के आतंकियों से फ़ल्लूजा के केंद्र की स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए कहा है कि इराक़ी बलों का अगला लक्ष्य मूसिल की स्वतंत्रता है।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हैदर अल एबादी ने कहा कि फ़ल्लूजा नगर का केंद्रीय भाग, इराक़ी सुरक्षा बलों के नियंत्रण में आ गया है और यह नगर पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया है। उन्होंने कहा कि इराक़ी सुरक्षा बलों का अगला लक्ष्य, मूसिल नगर को दाइश के आतंकियों से छुड़ाना है।

 

हैदर अलएबादी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि इराक़ी बलों ने फ़ल्लूजा को स्वतंत्र कराने के अपने वादे को पूरा किया है, कहा कि सभी इराक़ी फ़ल्लूजा की मुक्ति में भागीदार रहे हैं। उन्होंने इस नगर की स्वतंत्रता में आयतुल्लाह सीस्तानी सहित इराक़ के वरिष्ठ धार्मिक नेतृत्व के मार्गदर्शन को प्रभावी और अहम बताया। इस बीच सूचनाएं हैं कि इराक़ी बल, फ़ल्लूजा में दाइश के आतंकियों पर अपनी विजय के बाद इस शहर की नगरपालिका की इमारत में जश्न मना रहे हैं। (HN)