फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता का अभियान पूरी तरह समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15892-फ़ल्लूजा_की_स्वतंत्रता_का_अभियान_पूरी_तरह_समाप्त
फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता के अभियान के कमांडर ने बताया है कि यह नगर दाइश के क़ब्ज़े से पूरी तरह मुक्त हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१६ १४:१८ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता का अभियान पूरी तरह समाप्त

फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता के अभियान के कमांडर ने बताया है कि यह नगर दाइश के क़ब्ज़े से पूरी तरह मुक्त हो गया है।

अब्दुल वहाब साएदी ने रविवार को बताया कि फ़ल्लूजा नगर पूरी तरह से दाइश से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि एक महीने तक झड़पे जारी रहने के बाद फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता का अभियान अब समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और स्वयंसेवी बलों ने फ़ल्लूजा शहर से दाइश के आतंकियों को पूरी तरह बाहर खदेड़ दिया है। अब्दुल वहाब साएदी ने बताया कि इस अभिायन के दौरान 1300 से अधिक आतंकी मारे गए जबकि बड़ी संख्या में आतंकी घायल हो गए।

इस बीच फ़ल्लूजा को स्वतंत्र कराने के अभियान में इराक़ी बलों के प्रवक्ता सबाह नोमान ने फ़्रान्स प्रेस से बात करते हुए कहा कि इराक़ी सेना ने रविवार को फ़ल्लूजा में दाइश के आतंकियों के क़ब्ज़े में मौजूद अंतिम मुहल्ले जौलान को भी अपने नियंखण में ले लिया है। ज्ञात रहे कि दाइश से फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता का अभियान 23 मई को प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश पर शुरू किया गया था। (HN)