मूसिल की ओर बढ़ रही हैं इराक़ी सेनाएं
Jun २९, २०१६ ०७:५२ Asia/Kolkata
इराक़ में सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि सलाहुद्दीन प्रांत के शरक़ात क्षेत्र में आतंकियों से झड़प जारी है और सेनाएं लगातार मूलिस की ओर बढ़ रही हैं।
सलाहुद्दीन प्रांत में इराक़ी सेना के आप्रेशनल कमांडर जुमआ इनाद ने कहा कि शरक़ात के मध्यवर्ती भाग में आतंकियों से बड़ी भीषण झड़पें हो रही हैं, बहुत से आतंकी मारे गए हैं और सेना धीरे धीरे मूसिल की ओर बढ़ रही हैं।
दूसरी ओर इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शअबी के कमांडर ने बताया है कि नैनता प्रांत की दक्षिणी सीमा को पार करते हुए इराक़ी सुरक्षा बल आगे बढ़े हैं और मूसिल शहर की ओर उनकी प्रगति हो रही है।
सेना और स्वयंसेवी बलों की प्रगति को देखते हुए आतंकी संगठन दाइश बौखलाया हुआ है।
टैग्स