सीरिया में बम धमाका, दसियों हताहत व घायल
पूर्वोत्तरी सीरिया में आतंकवादी हमले में दसियों व्यक्ति हताहत व घायल हुए।
समाचार एजेंसी साना के अनुसार, पूर्वोत्तरी सीरिया के रक़्क़ा प्रांत के तल्ले अब्यज़ शहर में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 7 व्यक्ति हताहत और 25 अन्य घायल हुए। घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।
यह धमाका तल्ले अब्यज़ शहर में शिक्षक संघ की इमारत के सामने हुआ।
ज्ञात रहे तल्ले अब्यज़ शहर सीरिया-तुर्की की सीमा के पास स्थित है।
दूसरी ओर सीरियाई सेना ने देश के उत्तरी भाग में कार्यवाही की जिसमें दर्जनों आतंकी मारे गए।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, यह कार्यवाही हलब शहर के उत्तरी उपनगरीय भाग के यरमून और मलाह इलाक़ों में की गयी जिसमें 108 आतंकी मारे गए। मरने वालों में आतंकियों का सरग़ना नूरुद्दीन ज़नकी भी शामिल है।
रिपोर्टिंग के समय, हलब के उपनगरीय भाग में प्रतिरोध के जियालों और आतंकियों के बीच भीषण झड़प जारी थी। (MAQ/N)