इराक़ में क़दम न रखें अमरीकी सैनिकः मुक़तदा सद्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18340-इराक़_में_क़दम_न_रखें_अमरीकी_सैनिकः_मुक़तदा_सद्र
इराक़ के प्रभावशाली धर्मगुरू मुक़तदा सद्र ने कहा है कि अमरीका, इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करे और अपने सैनिक इराक़ भेजने के बारे में सोचना छोड़ दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०१६ १५:२० Asia/Kolkata
  • इराक़ में क़दम न रखें अमरीकी सैनिकः मुक़तदा सद्र

इराक़ के प्रभावशाली धर्मगुरू मुक़तदा सद्र ने कहा है कि अमरीका, इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करे और अपने सैनिक इराक़ भेजने के बारे में सोचना छोड़ दे।

मुक़तदा सद्र के संगठन के नेता अला अब्बूद ने कहा कि यदि अमरीकी सैनिकों ने इराक़ में क़दम रखा तो उन पर हमला कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इराक़ की सेना और यहां के स्वयंसेवी बल, मूसिल को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने की पूरी क्षमता रखते हैं।

अला अब्बूद ने कहा कि उनके संगठन के 10 हज़ार जवान मूलिस आप्रेशन के लिए तैयार हैं।  उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मूसिल को आतंकियों से छुड़ाने के लिए इराक़ को अमरीका की सहायता की ज़रूरत नहीं है।

उधर इराक़ के बद्र संगठन के प्रमुख हादी अलआमेरी ने 560 ताज़ा दम अमरीकी सैनिक इराक़ भेजने संबंधी अमरीकी युद्धमंत्री के बयान के जवाब में कहा कि बग़दाद सरकार मूसिल आप्रेशन में अमरीकी सैनिकों के शामिल होने का विरोध करती है क्योंकि जिस तरह इराक़ी जनता ने बीजी, फ़ल्लूजा और क़यारह को आतंकियों के क़ब्ज़े से छुड़ाया है उसी प्रकार मूसिल को भी आज़ाद करा लेंगे।

अमरीकी युद्ध मंत्री एश्टन कार्टर ने 11 जुलाई को घोषणा की थी कि मूसिल आप्रेशन में भाग लेने के लिए 560 ताज़ा दम अमरीकी सैनिक भेजे जाएंगे।