तुर्की के सैनिक इराक़ से निकलेंःअमरीका
अमरीका ने मांग की है कि तुर्की के सैनिकों को इराक़ से निकल जाना चाहिए।
इराक़ में मौजूद अमरीकी राजदूत Stuart Jones ने कहा है कि उनका देश चाहता है कि तुर्की के सैनिक इराक़ से निकल जाएं। उन्होंने गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका, इराक़ में मौजूद तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति का समर्थन नहीं करता।
अमरीकी राजदूत ने कहा कि तुर्की के इन सैनिकों का अमरीका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता और उनको तत्काल इराक़ से निकल जाना चाहिए।
अपने साक्षात्कार के एक अन्य भाग में इराक़ में मौजूद अमरीकी राजदूत Stuart Jones ने कहा कि नैनवा प्रांत में स्थित अलक़यारा सैन्य हवाई छावनी, तुर्की की इन्जरलीक छावनी का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि अमरीकी सैनिक शीघ्र ही इराक़ प्रविष्ट होंगे जो अलक़ियारा छावनी में ठहरेंगे। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों का उद्देश्य मूसिल की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले सैन्य अभियान की सहायता करना है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ में मौजूद अमरीकी राजदूत Stuart Jones का यह बयान एेसी स्थिति में आया है कि जब इराक़ी सेना और वहां के स्वयंसेवी बल पहले ही कह चुके हैं कि उनको अमरीकी सहायता की कोई आवश्यकता नहीं है। इसी बीच इराक़ के सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र ने कहा है कि मूसिल की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले अभियान में अगर अमरीकी सैनिकों ने भाग लेने की कोशिश की तो उनपर हमला किया जाएगा।