हम सऊदी अरब के साथ सहयोग करते हैं, इस्राईली सांसद
इस्राईल के एक सांसद ने सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको और इस्राईली कंपनी के मध्य सहयोग की बात स्वीकार की है।
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली संसद के सदस्य ईरेल मार्गालेट ने कहा है कि इस्राईली कपंनियां सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी आरामको को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए इस कपंनी के साथ सहयोग कर रही हैं।
इस्राईली सांसद ने यह बात एेसी दशा में कही है कि जब सऊदी अरब और इस्राईल के मध्य वर्षों से जारी खुफिया संबंध, अब खुल कर सामने आ रहे हैं और हालिया दिनों में सऊदी अरब के एक प्रतिनिधिमंडल ने, पूर्व सऊदी जनरल अनवर इश्क़ी के नेतृत्व में इस्राईल की यात्रा भी की थी।
सऊदी अरब के इस प्रतिनिधिमंडल की इस्राईल यात्रा पर पूरे इस्लामी जगत में आक्रोश प्रकट किया गया था। (Q.A.)