राजधानी दमिश्क़ के आसपास सेना की प्रगति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28981-राजधानी_दमिश्क़_के_आसपास_सेना_की_प्रगति_जारी
सीरिया की सेना आतंकवादियों के विरुद्ध सफल कार्यवाही करते हुए रीफ़े दमिश्क़ के हमूरिया और बैते सवा क़स्बे में प्रविष्ट हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १७, २०१६ ००:१६ Asia/Kolkata
  • राजधानी दमिश्क़ के आसपास सेना की प्रगति जारी

सीरिया की सेना आतंकवादियों के विरुद्ध सफल कार्यवाही करते हुए रीफ़े दमिश्क़ के हमूरिया और बैते सवा क़स्बे में प्रविष्ट हो गयी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना के युद्धक विमानों ने रूस की सेना की सहायता से बुधवार को राजधानी के ख़ान शैख़ कैंप के आसपास आतंकवादियों के ठिकानों को तहस नहस कर दिया।

इस रिपोर्ट के आधार पर सीरिया की सेना  रैहान क़स्बे की ओर प्रगति करने में सफल रही। सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी दमिश्क़ के अलमराना क़स्बे को स्वतंत्र करा लिया और उसके बाद आतंकवादियों द्वारा खोदी गयी 700 मीटर सुरंग का पता लगा कर तबाह कर दिया।

सीरिया की सेना ने पिछले महीने राजधानी दमिश्क़ के दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ख़ान यूनुस में आतंकवादियों के विरुद्ध नया आप्रेशन आरंभ किया था।

इसी मध्य सीरिया की कुर्द सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि कुर्द सेना ने उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा के आसपास के क्षेत्रों में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए कुछ क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है।

 आतंकवादी गुट दाइश ने पिछले साढ़े चार साल पहले रक़्क़ा पर नियंत्रण कर लिया था। (AK)