ट्रम्प के निमंत्रण को नेतनयाहू ने रद्द किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29011-ट्रम्प_के_निमंत्रण_को_नेतनयाहू_ने_रद्द_किया
ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ओर से उनसे वाइट हाउस में मुलाक़ात के निमंत्रण को रद्द किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१६ १३:१० Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के निमंत्रण को नेतनयाहू ने रद्द किया

ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ओर से उनसे वाइट हाउस में मुलाक़ात के निमंत्रण को रद्द किया है।

चैनल-आई24 के अनुसार, नेतनयाहू ने मौजूदा अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को शर्मिन्दगी से बचाने के लिए यह फ़ैसला किया है। इस चैनल ने इस बारे में और ब्योरा नहीं दिया।

नेतनयाहू ने अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डॉनल्ड ट्रम्प के विजयी होने पर उन्हें टेलीफ़ोन पर जीत की बधाई दी और ट्रम्प ने भी उन्हें वाइट हाउस में मुलाक़ात का निमंत्रण दिया।

नेतनयाहू ने इसी प्रकार इस साल मार्च में ओबामा की ओर से मुलाक़ात के निमंत्रण को रद्द किया था।

पश्चिमी मीडिया के अनुसार, नेतनयाहू ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते सहित कई विषयों पर गंभीर मतभेदों के कारण ओबामा से मिलने से मना कर दिया था। (MAQ/N)