सीरियाई सेना ने दर्जनों तकफ़ीरी आतंकवादियों को ढेर कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29563-सीरियाई_सेना_ने_दर्जनों_तकफ़ीरी_आतंकवादियों_को_ढेर_कर_दिया
पूर्वी और उत्तर पश्चिमी सीरिया में सीरियाई सैनिकों और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१६ २१:०३ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना ने दर्जनों तकफ़ीरी आतंकवादियों को ढेर कर दिया

पूर्वी और उत्तर पश्चिमी सीरिया में सीरियाई सैनिकों और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सैनिकों ने हमाह प्रांत में आतंकवादी गुट जैशुल फ़तह के आतंकवादियों की एक बैठक पर हमला करके कम से कम 50 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

दैरुज्ज़ूर प्रांत में सीरियाई सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया, इस हमले में दाइश के 20 आतंकवादी मारे गए।

इस बीच, सीरियाई सैनिकों ने दैरुज्ज़ूर एयरपोर्ट के निकट दाइश के एक हमल को नाकाम बना दिया और 10 आतंकवादियों को मार गिराया। msm