इराक़, दाइश ने अब्बासी शासनकाल से संबंधित मज़ार ध्वस्त कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30616-इराक़_दाइश_ने_अब्बासी_शासनकाल_से_संबंधित_मज़ार_ध्वस्त_कर_दिया
इराक़ के एक यैन्य सूत्र का कहना है कि देश के अलअंबार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अब्बासी शासनकाल से संबंधित एक मज़ार को ध्वस्त कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१६ २२:४१ Asia/Kolkata
  • इराक़, दाइश ने अब्बासी शासनकाल से संबंधित मज़ार ध्वस्त कर दिया

इराक़ के एक यैन्य सूत्र का कहना है कि देश के अलअंबार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अब्बासी शासनकाल से संबंधित एक मज़ार को ध्वस्त कर दिया है।

मंगलवार को इराक़ की सेना के कमांडर इमाद सालेह ने बताया कि दाइश ने अंबार के आना और रावा इलाक़ों में एक माज़ार और कई ऐतिहासिक धरोहरों को ध्वस्त कर दिया है।

यह इलाक़े राजधानी बग़दाद से पश्चिम में 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

सालेह का कहना था कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने अब्बासी ख़िलाफ़त काल से संबंधित एक प्रसिद्ध मीनार को भी गिरा दिया है।

इराक़ में दाइश का जैसे जैसे अंत निकट हो रहा है, वह आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। msm