हलब की स्वतंत्रता में रूस की मुख्य भूमिका हैः बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आतंकी गुटों के नियंत्रण से हलब शहर की आज़ादी में रूस की मुख्य भूमिका बताई है।
राष्ट्रपति बश्शार असद ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से टेलीफ़ोनी वार्ता में पुतीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हलब की हालिया सफलताएं और इस शहर पर सेना का नियंत्रण, देश के संकट के राजनैतिक समाधान में निर्णायक सिद्ध हो सकता है।
रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने भी हलब की स्वतंत्रता पर राष्ट्रपति बश्शार असद को बधाई देते हुए कहा कि सीरिया में रूस का लक्ष्य, सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर केन्द्रित है।
विलादीमीर पुतीन ने हलब की स्वतंत्रता को सीरिया में शांति की स्थापना में महत्वपूर्ण क़दम क़रार दिया और कहा कि मास्को का ध्यान, सीरिया संकट के समाधान और पूरे देश में संघर्ष विराम लागू करने पर केन्द्रित है।
ज्ञात रहे कि सीरिया संकट 2011 में आरंभ हुआ जिसके दौरान सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकियों ने बश्शार असद की क़ानूनी सरकार का तख़्ता उलटने के लिए अब तक बहुत रक्तपात किए हैं। (AK)