पूर्वी सीरिया पर अमरीकी गठजोड़ के हमले में 22 मरे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32671-पूर्वी_सीरिया_पर_अमरीकी_गठजोड़_के_हमले_में_22_मरे
दाइश विरोधी अमरीकी गठजोड़ के युद्धक विमानों के हमले में पूर्वी सीरिया में कम से कम 22 आम शहरी हताहत हो गए है।।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ ०६:५४ Asia/Kolkata
  • पूर्वी सीरिया पर अमरीकी गठजोड़ के हमले में 22 मरे

दाइश विरोधी अमरीकी गठजोड़ के युद्धक विमानों के हमले में पूर्वी सीरिया में कम से कम 22 आम शहरी हताहत हो गए है।।

इस गठजोड़ के युद्धक विमानों ने बुधवार को पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र पर कई बार बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत व घायल हो गए। दैरुज़्ज़ूर वर्ष 2014 से आतंकी गुट दाइश के घेरे में है और इस नगर के लोगों की विमानों से गिराई जाने वाली सामग्री के माध्यम से ही मदद की जा सकती है।

 

इस बीच रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि दमिश्क़ में रूस के दूतावास पर बुधवार को मार्टर गोलों से हमला किया गया। बयान में कहा गया है कि आतंकी गुटों ने सीरिया में संघर्ष विराम व शांति वार्ता को भंग करने के लिए यह हमला किया है। रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार दो मार्टर गोले दूतावास के बाहरी भाग से जा कर लेगे और इससे कोई गंभीर जानी व माली नुक़सान नहीं हुआ। (HN)