इराक़, दाइश के सरग़ना अल-बग़दादी का निकट सहयोगी ढेर
इराक़ी सेना ने मूसिल में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी के निकट सहयोगी अलज़ारेई को मार गिराया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी सेना के वायु में हमले में दाइश का कमांडर अलज़ारोई अपने 5 साथियों के साथ ढेर हो गया है।
दूसरी ओर इराक़ी वायु सेना ने सोमवार की रात मूसिल के अहदबा इलाक़े में दाइश के कमांडरों के एक ठिकाने को निशाना बनाया।
इराक़ी वायु सेना के इस हमले में दाइश के आत्मघाती हमलों और अन्य आतंकवादी कार्यवाहियों के कमांडर अहमद अलअजमी, महमूद अलख़ातूनी और हाज़िम अलअकीदी हताहत हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: इराक़, दाइश के 200 आतंकवादी ढेर
इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने दाइश का गढ़ माने जाने वाले मूसिल शहर को आज़ाद कराने के लिए 17 अक्तूबर 2016 को अभियान शुरू किया था, जो सफलतापूर्वक जारी है। msm