नेतनयाहू से प्रधानमंत्री पद छोड़ने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33853-नेतनयाहू_से_प्रधानमंत्री_पद_छोड़ने_की_मांग
इस्राईली संसद में ज़ायोनिस्ट यूनियन गठजोड़ के प्रमुख ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री से अपना पद छोड़ने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०१७ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू से प्रधानमंत्री पद छोड़ने की मांग

इस्राईली संसद में ज़ायोनिस्ट यूनियन गठजोड़ के प्रमुख ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री से अपना पद छोड़ने की मांग की है।

इस्हाक़ हर्ज़ोग ने इस्राईली संसद में, बेनयामिन नेतनयाहू द्वारा एक समाचारपत्र को उनकी सकरात्मक छवि पेश करने के बदले में रिश्वत देने की पेशकश की ओर संकेत करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्रीमंडल के क़ानूनी सलाहकार से कहा है कि वे नेतनयाहू को उनके पद से हटा दें। हर्ज़ोग ने कहा कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे उच्च न्यायालय का रुख़ करेंगें।

 

ज्ञात रहे कि हाल ही में सामने आने वाली एक आॅडियो फ़ाइल में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहू को एक समाचारपत्र के मालिक को उनकी छवि सकारात्मक बना कर पेश करने के बदले में रिश्वत की पेशकश देते हुए सुना जा सकता है। इस्राईली पुलिस दो बार नेतनयाहू से पूछताछ कर चुकी है और उसने उनके इस्राईल से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेतनयाहू पर इसी तरह व्यापारियों से दसियों हज़ार डाॅलर के उपहार लेने का भी आरोप है। (HN)