जायोनी युद्धक विमानों ने दमिश्क हवाई अड्डे पर हमला किया
जायोनी शासन की सेना विशेषकर वायुसेना आतंकवादियों का रोल अदा करती हैः असद
जायोनी युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क हवाई अड्डे पर जायोनी युद्धक विमानों के हवाई हमले के बाद इस हमले से विस्फोट की आवाज़ें सुनाई दीं और एम्बुलेन्स, अग्निशमन दल और राहत दल की गाड़ियां दमिश्क हवाई अड्डे पर पहुंच गयी हैं।
सीरिया संकट के आरंभ से अब तक आतंकवादियों का समर्थन करने के बहाने जायोनी सेना कई बार सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों को लक्ष्य बना चुकी है। सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के कथनानुसार इस देश के संकट में जायोनी शासन की सेना विशेषकर वायुसेना आतंकवादियों का रोल अदा करती है।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2011 से सीरिया संकट आरंभ हुआ है और उसका मुख्य लक्ष्य राष्ट्रपति बश्शार असद की कानूनी सरकार को उखाड़ फेकना है और सऊदी अरब, अमेरिका और उसके घटक विस्तृत पैमाने पर आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। MM