सभी फ़िलिस्तीनियों को इस्राईल छोड़ देना चाहिए, लिबरमैन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36315-सभी_फ़िलिस्तीनियों_को_इस्राईल_छोड़_देना_चाहिए_लिबरमैन
इस्राईल के भड़काउ बयान देने में आगे रहने वाले सैन्य मामलों के मंत्री अविग्दोर लिबरमैन ने कहा है कि सभी फ़िलिस्तीनियों को इस्राईल छोड़ कर फ़िलिस्तीनी प्रशासन द्वारा शासित क्षेत्र में रहना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०१७ १०:२५ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन के सैन्य मामलों के मंत्री अविग्दोर लिबरमैन
    ज़ायोनी शासन के सैन्य मामलों के मंत्री अविग्दोर लिबरमैन

इस्राईल के भड़काउ बयान देने में आगे रहने वाले सैन्य मामलों के मंत्री अविग्दोर लिबरमैन ने कहा है कि सभी फ़िलिस्तीनियों को इस्राईल छोड़ कर फ़िलिस्तीनी प्रशासन द्वारा शासित क्षेत्र में रहना चाहिए।

इस्राईल के चैनल-2 से शनिवार को बातचीत में लिबरमैन ने कहा कि जो फ़िलिस्तीनी इस्राईली शहरों व क़स्बो में रह रहे हैं उन्हें अतिग्रहित पश्चिमी तट भेज देना चाहिए, वे वहां महमूद अब्बास की सत्ता में रहें।

ज्ञात रहे 2014 में भी लिबरमैन ने इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि इस्राईल को फ़िलिस्तीनियों को इस तरह से जाने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देना पड़ेगा।

हालांकि इस्राईल ने इस बात की कोई गैरंटी नहीं दी कि अगर फ़िलिस्तीनी इस प्रस्ताव को मान लें तो तेल अबिब पश्चिमी तट और पूर्वी अलक़ुद्स का अतिग्रहण ख़त्म कर देगा जिसका उसने 1967 में अतिग्रहण किया था। (MAQ/N)