सऊदी सैनिकों के हमले जारी, यमनी सेना ने दिया कड़ा जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37076-सऊदी_सैनिकों_के_हमले_जारी_यमनी_सेना_ने_दिया_कड़ा_जवाब
यमन के तइज़ प्रांत में सऊदी अरब के हवाई हमले में महिलाएं और बच्चे सहित छह नागरिक हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१७ १३:२६ Asia/Kolkata
  • सऊदी सैनिकों के हमले जारी, यमनी सेना ने दिया कड़ा जवाब

यमन के तइज़ प्रांत में सऊदी अरब के हवाई हमले में महिलाएं और बच्चे सहित छह नागरिक हताहत हो गये।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों पर गुरूवार की सुबह बमबारी की जिसमें कई निहत्थे लोग घायल भी हुए हैं।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि तइज़ प्रांत में स्थित उत्तरी यख़तिल के रुम्मा क्षेत्र में होने वाली बमबारी में एक ही परिवार के कई सदस्य जिनमें माता पिता पत्नी, लड़की और तीन लड़के मारे गये।

इसी मध्य तइज़ प्रांत और हुदैदा प्रांत के बीच हीस नामक पुल के मध्य ईंधन टैंकर ले जाने वाला एक ड्राइवर बमबारी में मारा गया।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार ज़ुबाब, अलमख़ा और मौज़अ क्षेत्र की अलख़ालिद कालोनी को निशाना बनाया।

सऊदी अरब के युद्ध विमानों ने इसी प्रकार सादा प्रांत के ज़ूर क्षेत्र में आम लोगों की एक गाड़ी पर हमला किया जिसमें एक बच्च हताहत और 9 अन्य घयाल हो गये।

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में नजरान की रजुला छावनी पर ज़िलज़ाल-2 मीज़ाइल से हमला किया। इसी प्रकार जाज़ान में उम्मुल क़तब और कुर्स की छावनी पर हमला किया जबकि सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र पर भी सैनिकों ने मीज़ाइल हमला किया है। (AK)