दाइश को सीमा के बाहर भी मारेंगेः हैदर एबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि इराक़ी सुरक्षा बल सीमा के बाहर भी दाइश के आतंकियों पर हमला करेंगे और यदि इराक़ न होता तो दाशइ फ़ार्स की खाड़ी तक पहुंच जाता।
अलइराक़िया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने मंगलवार को बग़दाद में साप्ताहिक प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि इराक़ के पास मज़बूत थल सेना है जो देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है, इराक़ के पास मज़बूत वायु सेना है जो दुश्मनों पर हमले कर रही है।
उन्होंने कहा कि इराक़, अपनी एकता और राष्ट्र से मज़बूत है और क्षेत्र के दूसरे देशों को एक दूसरे से निकट करने का प्रयास कर रहा है।
इराक़ी प्रधानमंत्री ने यह बयान करते हुए कि देश में दाइश अंतिम सांस ले रहा है, कहा कि दाइश के आतंकियों की वापसी को रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र में युद्ध और झड़पों को समाप्त करने के लिए देशों को सहयोग करना चाहिए।
इससे पहले भी इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने बल दिया था कि जब तक सीरिया में मौजूद आतंकवादी इराक़ की सुरक्षा के लिए ख़तरा समझे जाते रहेंगे तब तक बग़दाद, सीरिया के भीतर भी उनके विरुद्ध कार्यवाही करता रहेगा।
सीरिया के उप विदेशमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने भी घोषणा की है कि दाइश से युद्ध में सीरिया और इराक़ के बीच समन्वय पाया जाता है। (AK)