पालमीरा शहर दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र
सीरिया की सेना ने गुरुवार को घोषणा की है कि एेतिहासिक शहर तदमुर को आतंकियों के नियंत्रण से पूर तरह स्वतंत्र करा लिया गया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने अपने बयान में कहा है कि पालमीरा शहर पर नियंत्रण रूस के हवाई हमलों की वजह से संभव हो सका।
सीरिया की सेना के बयान में आया है कि इस समय सेना की बम निरोधक टीम, घरों और सड़कों में लगे बमों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय बनाने में व्यस्त है।
सीरिया की सेना के बयान में आया है कि एेतिहासिक शहर तदमुर के महत्व के दृष्टि, हलब प्रांत के पूर्वोत्तरी क्षेत्रों में सेना क सफलता महत्वपूर्ण है जिसके दौरान आतंकवादी गुट को भारी नुक़सान पहुंचा है।
इससे पहले रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगो ने दाइश के नियंत्रण से पालमीरा शहर की स्वतंत्रता की सूचना देश के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन को दी थी।
पिछले वर्ष के आरंभ में सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने तदमुर या पालमीरा शहर से आतंकियों को खदेड़ दिया था किन्तु दिसंबर 2016 में दाइश ने एक फिर इस शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
वर्ष 2011 से सीरिया में अमरीका और सऊदी अरब समर्थित आतंकवादियों ने बश्शार असद की क़ानूनी सरकार को गिराने के लिए व्यापक हमले आरंभ किए।
सीरिया में आतंकवादी कार्यवाहियों के दौरान अब तक लाखों लोग हताहत जबकि दसियों लाख लोग बेघर हो चुके हैं। (AK)