इस्राइली सैनिकों के हमले में 1 जवान फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37808-इस्राइली_सैनिकों_के_हमले_में_1_जवान_फ़िलिस्तीनी_शहीद
अतिग्रहित पश्चिमी तट के रामल्ला शहर में फ़िलिस्तीनियों के घरों पर ज़ायोनी सैनिकों ने हमला किया जिसमें 1 जवान फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१७ ११:५९ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की फ़िलिस्तीनियों की ज़मीन हथियाने की कार्यवाही के ख़िलाफ़ 3 मार्च 2017 को पश्चिमी तट के नाबलुस शहर के कफ़्र क़दूम गांव में साप्ताहिक रूप से प्रदर्शन कर रहे फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ पोज़ीशन लेते ज़ायोनी सैनिक
    इस्राईल की फ़िलिस्तीनियों की ज़मीन हथियाने की कार्यवाही के ख़िलाफ़ 3 मार्च 2017 को पश्चिमी तट के नाबलुस शहर के कफ़्र क़दूम गांव में साप्ताहिक रूप से प्रदर्शन कर रहे फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ पोज़ीशन लेते ज़ायोनी सैनिक

अतिग्रहित पश्चिमी तट के रामल्ला शहर में फ़िलिस्तीनियों के घरों पर ज़ायोनी सैनिकों ने हमला किया जिसमें 1 जवान फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया।

फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार की सुबह रामल्ला में 1 फ़िलिस्तीनी के घर पर हमला करने के बाद फ़िलिस्तीनियों की ओर फ़ायरिंग की जिसमें 1 फ़िलिस्तीनी शहीद और 1 अन्य घायल हुए।

इस्राईली सैन्य छावनी 0404 ने दावा किया शहीद होने वाला फ़िलिस्तीनी इस्राईली सैनिकों पर फ़ायरिंग का इरादा रखता था।

इस फ़िलिस्तीनी की शहादत के साथ ही अक्तूबर 2015 में शुरु हुए क़ुद्स इन्तेफ़ाज़ा में अब तक 290 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।

ग़ौरतलब है कि मस्जिदुल अक़्सा को स्थान और समय की दृष्टि से बांटने, इस्लामी स्थलों पर ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण और फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ उसके बढ़ते अपराध के जवाब में फ़िलिस्तीनियों ने अक्तूबर 2015 से क़ुद्स आंदोलन शुरु किया।

(MAQ/N)