सीरिया, मस्जिद पर अमरीकी बमबारी में 42 लोगों की मौत
Mar १७, २०१७ ०७:१९ Asia/Kolkata
सीरिया में अलेप्पो के पश्चिम में स्थित एक गांव की मस्जिद पर बमबारी करके अमरीकी युद्धक विमानों ने कम से कम 42 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
तथाकथित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑबज़र्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने शुक्रवार को ख़बर दी है कि अलेप्पो से पश्चिम में 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मस्जिद पर अमरीका के हमले में 100 से अधिक नमाज़ी घायल भी हुए हैं।
लंदन स्थित इस संगठन के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान का कहना है कि अमरीकी युद्धक विमानों ने मस्जिद पर उस समय बमबारी की जब वहां इशा की नमाज़ के लिए काफ़ी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
अमरीकी सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में आम नागरिकों की मौत की जांच की जाएगी। msm
टैग्स