बहरैनी सामाजिक कार्यकर्ता की शवयात्रा पर सुरक्षा बलों का हमला + वीडियो
बहरैनी सुरक्षाबलों ने उस कार्यकर्ता की शवयात्रा पर हमला कर दिया जिसकी हत्या जेल में कर दी गई थी।
बहरैन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को बहरैन के हज़ारों लोगों ने उस बहरैनी सामाजिक कार्यकर्ता, की शवयात्रा में भाग लिया जिसको यातनाएं देकर जेल में मार दिया गया। शवयात्रा में शामिल लोग आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध नारे लगा रहे थे। जिस समय हज़ारों लोग मुहम्मद सहवान की शवयात्रा लेकर जा रहे थी उनपर बहरैनी सुरक्षाबलों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए।
बहरैन के गृहमंत्रालय का कहना है कि मुहम्म सहवान की जेल में स्वभाविक मौत हुई है यातनाओं से नहीं। मुहम्मद सहवान को ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रदर्शन के आरोप में गिरफ़्तार किया गया और उन्हें 15 साल की सज़ा सुनाई गई थी।
ज्ञात रहे कि मुहम्मद सहवान को नवंबर सन 2011 को गिरफ़्तार किया गया था। गिरफ़्तारी के बाद उसने कहा था कि पुलिस मुझसे एक झूठे क़बूलनामें पर हस्ताक्षर के लिए लगातार दबाव बना रही है।