पश्चिमी सीरिया से आतंकियों का पहला गुट बाहर निकला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38632-पश्चिमी_सीरिया_से_आतंकियों_का_पहला_गुट_बाहर_निकला
सीरिया में रूस के शांति केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि पश्चिमी सीरिया के होम्स में स्थित वअर क्षेत्र से आतंकियों का पहला गुट अपने परिजनों के साथ देश से बाहर निकल गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०१७ १४:४६ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी सीरिया से आतंकियों का पहला गुट बाहर निकला

सीरिया में रूस के शांति केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि पश्चिमी सीरिया के होम्स में स्थित वअर क्षेत्र से आतंकियों का पहला गुट अपने परिजनों के साथ देश से बाहर निकल गया है।

स्पूतनीक समाचार एजेंसी के अनुसार एलेक्सी केम ने पिछले एक महीने के दौरान एक ओर रूसी व सीरियाई गुटों और दूसरी और सीरिया के सशस्त्र गुटों के बीच होने वाली तनावपूर्ण वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि वअर से लगभग 400 सशस्त्र लोगों का निकल जाना इस वार्ता का परिणाम है।

 

इस बीच ख़बर है कि रूस की संसद ड्यूमा के सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल और यूरोपीय परिषद का एक दल सीरिया पहुंचा है। रूसी दल के प्रमुख लियोनिड सेलोतोस्की ने बताया कि उनके दल ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद समेत कई सीरियाई उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात की है। (HN)