यूरोपियन अब चैन से नहीं बैठ सकेंगेः अर्दोग़ान
रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि तुर्की से दुश्मनी रखकर यूरोपियन चैन से नहीं रह पाएंगे।
अर्दोग़ान ने कहा कि यूरोपीय संघ यदि तुर्की के बारे में अपना व्यवहार नहीं बदलता तो फिर यूरोपीय नागरिक सड़कों पर सुरक्षित नहीं निकल सकते।
रोएटर के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने बुधवार को अपने एक संबोधन में कहा कि उनके देश के बारे में यूरोपीय देशों की नीति यदि इसी प्रकार से चलती रही तो फिर योरोपीय नागरिक सड़कों पर सुरक्षित नहीं रह सकते। अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए अर्दोग़ान ने कहा कि तुर्की विरोधी नीति के जारी रहने की स्थिति में यूरोपीय दुनियां में कहीं भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। उन्होंने कहा हम यूरोप से मांग करते हैं कि वह मानवाधिकारों और लोकतंत्र का सम्मान करे।
ज्ञात रहे कि हालिया महीनों के दौरान योरोपीय संघ के देशों विशेषकर जर्मनी, हालैण्ड के साथ तुर्की के संबन्धों में तनाव पैदा हो गया है। इन देशों ने अपने यहां तुर्की के नेताओं को उन प्रदर्शनों में भाग लेने से रोक दिया है जो तुर्की में संविधान में संशोधन के बारे में कराए जाने वाले जनमत संग्रह के पक्ष में किये जा रहे हैं।