यमन, सेना की कार्यवाही में दसियों सऊदी एजेन्ट मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39190-यमन_सेना_की_कार्यवाही_में_दसियों_सऊदी_एजेन्ट_मारे_गये
यमन की सेना की मीज़ाइल यूनिट ने अलजौफ़ प्रांत के अलमूतून क्षेत्र के पूरब में सऊदी अरब के एजेन्टों के ठिकाने पर मीज़ाइल-1 से हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१७ १४:३५ Asia/Kolkata
  • यमन, सेना की कार्यवाही में दसियों सऊदी एजेन्ट मारे गये

यमन की सेना की मीज़ाइल यूनिट ने अलजौफ़ प्रांत के अलमूतून क्षेत्र के पूरब में सऊदी अरब के एजेन्टों के ठिकाने पर मीज़ाइल-1 से हमला किया।

यमन की सरकारी समाचार एजेन्सी सबा के अनुसार यमन की मीज़ाइल यूनिट ने ज़िलज़ाल-1 मीज़ाइल से सऊदी अरब के एजेन्टों के ठिकाने पर हमला किया जिसमें कई एजेन्ट हताहत व घायल हो गये।

यमनी सैनिकों ने इसी प्रकार मंगलवार को भी क़ाहिर एम-2 तीन बैलेस्टिक मीज़ाइलों से सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में स्थित असीर क्षेत्र के ख़मीस मशीत क्षेत्र की मलिक ख़ालिद छावनी पर हमला किया था।

सऊदी अरब ने अमरीका और कुछ पश्चिमी तथा अरब देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हमले आरंभ किए हैं जिनमें ग्यारह हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार घायल हो गये।

सऊदी अरब यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में दोबारा लाना चाहता है। (AK)