अमरीकी हवाई हमलों में 6 सीरियाई नागरिकों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43574-अमरीकी_हवाई_हमलों_में_6_सीरियाई_नागरिकों_की_मौत
सीरिया के रक्क़ा शहर में अमरीकी हवाई हमलों में 4 महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 6 नागरिक हताहत हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १३, २०१७ ०८:४९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी हवाई हमलों में 6 सीरियाई नागरिकों की मौत

सीरिया के रक्क़ा शहर में अमरीकी हवाई हमलों में 4 महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 6 नागरिक हताहत हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को अमरीकी युद्धक विमानों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का गढ़ माने जाने वाले रक्क़ा शहर से फ़रार होने की कोशिश कर रहे लोगों पर बमबारी कर दी, जिसके कारण कई नागरिक हताहत और घायल हो गए।

इससे पहले भी रक्क़ा शहर पर अमरीकी बमबारी में सैकड़ों आम नागरिक हताहत हो चुके हैं।

हाल ही में अमरीकी युद्धक विमानों ने पश्चिमी रक्क़ा में स्थित अलबारूदा और देबसी अफ़नान गांवों पर बम गिराए थे, जिसमें 18 आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

ग़ौरतलब है कि 2011 में सऊदी अरब, अमरीका और उनके घटक देशों के समर्थन से आतंकवादी गुटों ने सीरियाई सरकार के पतन के लिए सशस्त्र हमले शुरू किए थे, जिसमें अब तक लाखों लोगों की जानें जा चुकी हैं और सीरिया का आधारभूत ढांचा तबाह हो गया। msm