सीरिया के रक़्क़ा शहर पर अमरीकी हमला, 300 आम नागरिक हताहत
संयुक्त राष्ट्र संघ ने घोषणा की है कि सीरिया के रक़्क़ा शहर पर अमरीका के कथित दाइश विरोधी गठबंधन के हमले में 300 आम नागरिक मारे गए हैं।
सीरिया की स्थिति की जांच करने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की समिति की प्रमुख कैरिन अबू ज़ैद ने गुरुवार को बताया कि सिर्फ़ रक़्क़ा पर अमरीकी गठजोड़ के हमले में ही कम से कम 300 आम नागरिक मारे गए हैं जिनमें से 200 पश्चिमी रक़्क़ा के अलमंसूरा गांव के रहने वाले 200 शामिल हैं। हाल ही में रक़्क़ा पर अमरीकी गठजोड़ के हवाई हमलों में छः लोग मारे गए थे जिनमें चार महिलाएं और बच्चे थे।
सीरिया की स्थिति की जांच करने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की समिति के अनुसार अमरीका के हमलों से, जो कुर्द गुटों को रक़्क़ा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं, रक़्क़ा में अधिक संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। अमरीकी गठजोड़ के हमलों के कारण अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। (HN)