तीन हज़ार ईज़दियों का कोई पता नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43796-तीन_हज़ार_ईज़दियों_का_कोई_पता_नहीं
दाइश द्वारा अपहरित ईज़दियों में से 3000 ईज़दियों का कोई पता नहीं है जिनमें अधिकांश महिलाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ १०:३७ Asia/Kolkata
  • तीन हज़ार ईज़दियों का कोई पता नहीं

दाइश द्वारा अपहरित ईज़दियों में से 3000 ईज़दियों का कोई पता नहीं है जिनमें अधिकांश महिलाए हैं।

इराक़ के सिंजार नगर के महापौर ने कहा है कि उन तीन हज़ार ईज़दियों के बारे में कोई भी सूचना नहीं है जिनको दाइश के आतंकवादियों ने अपहरित कर लिया था।  महमा ख़लील ने कहा कि इनमें अधिकांश लड़कियां और महिलाएं थीं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के सिंजार नगर के महापौर ने 2014 को दाइश द्वारा सिंजार पर किये गए हमले के संदर्भ में बताया कि दाइश ने सिंजार से 6417 लोगों का अपहरण किया था।  उन्होंने कहा कि इन छह हज़ार चार सौ सत्रह लोगों में से 3000 ईज़दियों का अभीतक कोई पता नहीं है जिनमें अधिकांश महिलाए हैं।

इससे पहले इराक़ के स्वयंसेवी बलों या "हश्दुश्शाबी" के एक कमांडर करीम अलनूरी ने बताया था कि जब उन्होंने सिंजार नगर के "कूजो" नामक गांव को दाइश से मुक्त कराया था तो उन्हें वहां पर पांच सामूहिक क़ब्रें मिली थीं।  इसके अतिरिक्त सन 2015 के अंत में भी सिंजार में 18 सामूहिक क़ब्रें मिली थीं जिनसे, ईज़दियों के विरुद्ध दाइश की घृणा और हिंसा का पता चलता है।