सीरिया, रक़्क़ा में सेना की प्रगति, कई क्षेत्र स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43824-सीरिया_रक़्क़ा_में_सेना_की_प्रगति_कई_क्षेत्र_स्वतंत्र
सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी प्रांत रक़्क़ा में अपनी प्रगति जारी रखते हुए इस प्रांत के कई अन्य क्षेत्रों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १७, २०१७ ०९:०० Asia/Kolkata
  • सीरिया, रक़्क़ा में सेना की प्रगति, कई क्षेत्र स्वतंत्र

सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी प्रांत रक़्क़ा में अपनी प्रगति जारी रखते हुए इस प्रांत के कई अन्य क्षेत्रों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सशस्त्र सेना ने शुक्रवार को रक़्क़ा के पास सुर्रइया- रस्साफ़ा राजमार्ग के दक्षिणी क्षेत्रों को आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। सीरिया की सेना ने इस कार्यवाही में सहारीज वह्हाब, जब्बुल अफ़ादूस और जब्बुल मशरेफ़ा नामक गांवों को आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकवादी मारे गये हैं।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए रक़्क़ा के दक्षिण में रजमुल हुर्रा, मसाकितुस्सौरा और सफियान शहरों को आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार रक्क़ा के दक्षिण पश्चिम में स्थित अलहोबारी तेल फ़ील्ड को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। (AK)