तुर्की को देश में सैन्य छावनी बनाने नहीं देंगेः सऊदी अरब
Jun १७, २०१७ १२:५८ Asia/Kolkata
सऊदी अरब का कहना है कि वह देश में तुर्की को कोई सैनिक छावनी बनाने नहीं देगा।
सऊदी अरब की समाचार एजेन्सी ने इस देश के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से समाचार दिया है कि रियाज़ ने अर्दोग़ान के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है कि सऊदी अरब में वे एक सैन्य छावनी बनाने के इच्छुक हैं। सऊदी अरब के इस अधिकारी का कहना है कि हमें इसकी कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारी सेना बहुत मज़बूत है जो हर प्रकार की ज़िम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।
ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने पुर्तगाल के एक टीवी चैनेल आरटीपी को दिये साक्षात्कार में कहा था कि वे क़तर की ही भांति सऊदी अरब में भी सैन्य छावनी बनाने के इच्छुक हैं।
टैग्स