कुर्दिस्तान पर जनमत संग्रह की योजना का विरोध जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44176-कुर्दिस्तान_पर_जनमत_संग्रह_की_योजना_का_विरोध_जारी
इराक के संसद सभापति ने कुर्दिस्तान पर जनमत संग्रह की योजना का विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१७ ११:३९ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान पर जनमत संग्रह की योजना का विरोध जारी

इराक के संसद सभापति ने कुर्दिस्तान पर जनमत संग्रह की योजना का विरोध किया है।

तस्नीम समाचार एजेन्सी के अनुसार सलीम अलजबूरी ने गुरूवार को कहा है कि हर वह योजना या कार्यक्रम जो इराक़ के विघटन का कारण बने, किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।  उन्होंने कुर्दिस्तान के संबन्ध में जनमत संग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में परिषदों के चुनाव अपने निर्धारित समय पर आयोजित नहीं हो पाएंगे।  इराक़ के संसद सभापति का कहना था कि देश में संसदीय चुनाव अपने निर्धाित समय अर्थात मार्च 2018 में आयोजित होंगे।

ज्ञात रहे कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के दलों ने बैठक करके घोषणा की है कि कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने के उद्देश्य से 25 सितंबर 2017 को जनमत संग्रह करवाए जाएंगे।