पश्चिमी इराक़ में दाइश का दाइश के ख़िलाफ़ आत्मघाती हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44328-पश्चिमी_इराक़_में_दाइश_का_दाइश_के_ख़िलाफ़_आत्मघाती_हमला
पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत में आत्मघाती हमले में दाइश के कई सरग़ना मारे गए या घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१७ १०:३६ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी इराक़ में दाइश का दाइश के ख़िलाफ़ आत्मघाती हमला

पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत में आत्मघाती हमले में दाइश के कई सरग़ना मारे गए या घायल हुए।

स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, अंबार प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रविवार को प्रांत के पश्चिमी भाग में स्थित अलक़ाएम शहर में दाइश के एक आतंकी ने दाइश के सरग़नाओं के बीच आत्मघाती हमला किया। इस हलमे में कई सरग़ना मारे गए या घायल हुए हैं।

इराक़ के अंबार प्रांत के अलक़ाएम, अन्ह और रावदह शहर पर अभी भी दाइश का क़ब्ज़ा है। तीन साल पहले दाइश ने इन शहरों पर क़ब्ज़ा किया था। इराक़ी फ़ोर्सेज़ अंबार के पश्चिमी भाग में दाइश के क़ब्ज़े वाले इन शहरों को भी आज़ाद कराने की कोशिश कर रही हैं।

ग़ौरतलब है कि इराक़ में दाइश की हार के कारण इस गुट के सरग़नाओं के बीच फूट पड़ गयी है कि जिसके नतीजे में आए दिन एक गुट दूसरे गुट पर अलग अलग ढंग से हमला करता है। (MAQ/N)