ईरान फ़िलिस्तीनी जनता का सच्चा समर्थक हैः अबू मुजाहिद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45562-ईरान_फ़िलिस्तीनी_जनता_का_सच्चा_समर्थक_हैः_अबू_मुजाहिद
ईरान फिलिस्तीनी जनता का समर्थन किसी शर्त के बिना कर रहा है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०१७ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान फ़िलिस्तीनी जनता का सच्चा समर्थक हैः अबू मुजाहिद

ईरान फिलिस्तीनी जनता का समर्थन किसी शर्त के बिना कर रहा है

फ़िलिस्तीन के संघर्षकर्ता गुटों के एक कमांडर ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान मात्र वह देश है जो पूरी सच्चाई व निष्ठा के साथ और किसी लोभ के बिना फिलिस्तीनी जनता का समर्थन कर रहा है।

अबू मुजाहिद ने समाचार एजेन्सी तसनीम से साक्षात्कार में कहा कि ईरान फिलिस्तीनी जनता का समर्थन किसी शर्त के बिना कर रहा है और यह चीज़ इस बात का कारण बनी है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का फिलिस्तीनी जनता के निकट विशेष स्थान है।

उन्होंने कहा कि कुछ देश हैं जो अपने हितों के आधार पर फिलिस्तीनी जनता का समर्थ करते हैं मानो यह मामला राजनीतिक दृष्टि से केवल व्यापारिक आयाम रखता है और आस्था आदि उसका कोई दूसरा पहलु नहीं है।

अबू मुजाहिद ने जायोनी शासन के साथ संबंध सामान्य करने हेतु कुछ अरब सरकारों के प्रयासों के बारे में कहा कि जायोनी शासन के साथ बनने वाले गठबंधन का लक्ष्य फिलिस्तीन मामले को खत्म करने के लिए षडयंत्र बनाना है और यह गठबंधन उन समस्त लोगों के खिलाफ है जो जायोनी शासन के मुकाबले में फिलिस्तीनी जनता की सहायता करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि औपचारिक स्तर पर अरब देश जायोनी शासन के सामने इस प्रकार नतमस्तक हो गये हैं मानो जायोनी शासन की सुरक्षा की चिंता और उसकी सुरक्षा को अरब देशों की ओर से सुनिश्चित बनाया जाना कुछ अरब देशों की प्राथमिकता में परिवर्तित हो गया है।

अबू मुजाहिद ने फिलिस्तीन की स्वशासित सरकार और जायोनी शासन के मध्य तथाकथित शांति वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि फिलिस्तीनी जनता यहां तक कि यह सरकार भी जानती है कि यह वार्ता विफल हो चुकी है और इसकी वजह से फिलिस्तीनी जनता का वर्षों का समय बर्बाद हो गया। MM