ईज़दी महिलाएं आईं दाइश के मुक़ाबले
रक़्क़ा में बड़ी संख्या में ईज़दी महिलाएं दाइश के मुक़ाबले में हथियार लेकर उतर आई हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा में बहुत सी सशस्त्र ईज़दी महिलाएं कुद्र बलों के साथ आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध युद्ध में कूद पड़ी हैं।
इन ईज़दी महिलाओं का कहना है कि वे दाइश से अपनी उन बहनों का बदला लेना चाहती हैं जिन्हें दाइश के आतंकियों ने दासी बनाकर बेचा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इन्ही सशस्त्र ईज़दी महिलाओं में से एक का कहना है कि मैं यहां पर दाइश से बदला लेने के लिए ही आई हूं। उसने कहा कि तीन साल पहले दाइश के आतंकवादियों ने ईज़दी महिलाओं का अपहरण करके उनको रक़्क़ा में लाकर बेचा था। उसने कहना कि दाइशी आतंकवादियों ने ईज़दी महिलाओं के साथ बहुत ही अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किया था जिससे मैं बहुत क्षुब्ध हूं।