इराक़ में स्वंय सेवी बल बाकी रहेगा, हैदर अलइबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वंय सेवी बल " अलहश्दुश्शाबी" एक निरपेक्ष सुरक्षा संस्था है और अब देश का कर्तव्य है कि वह इस सेना का समर्थन करे।
हैदर अलइबादी ने शनिवार की शाम ्स्वंय सेवी बल के कुछ कमांडरों के साथ एक भेंट में बल दिया कि स्वंय सेवी बल इराक की सुरक्षा संस्थाओं का सहायक है और सरकार में इसे बाकी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वंय सेवी बल इराक़ी समाज के गर्भ से पैदा हुआ है और स्वंय सेवी बल का बजट भी बढ़ाया जाएगा।
याद रहे ईरान का स्वंय सेवी बल जिसे स्थानीय भाषा में " अलहश्दुश्शाबी " कहा जाता है, जनता के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से दाइश के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था और इस बल ने इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर मूसिल में दाइश के खिलाफ युद्ध में निर्णायक भूमिका अदा की।
इराक़ में आतंकावदियों के समर्थक कुछ देश, दाइश के खिलाफ युद्ध खत्म हो जाने के बाद इस बल को खत्म करने की मांग कर रहे थे। (Q.A.)