सीरियाः फिर आम नागरिक बने अमरीकी हमले का निशाना, 43 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46838-सीरियाः_फिर_आम_नागरिक_बने_अमरीकी_हमले_का_निशाना_43_हताहत
उत्तरी सीरिया के " रिक़्क़ा " नगर में अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी में 43 आम नागरिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१७ २१:४० Asia/Kolkata
  • सीरियाः फिर आम नागरिक बने अमरीकी हमले का निशाना, 43 हताहत

उत्तरी सीरिया के " रिक़्क़ा " नगर में अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी में 43 आम नागरिक मारे गये।

इर्ना के अनुसार, " रिक़्क़ा" में " रेड क्रिसेन्ट सोसायटी" की अधिकारी " दुनिया अलअसद" ने शनिवार को बताया है कि  अमरीकी नेतृत्व में  दाइश आतंकवादी संगठन के खिलाफ बने तथाकथित गठजोड़ के विमानों ने इसी तरह इस नगर की एक क्लिनिक पर हमला भी हमला किया। 

उन्होंने बताया कि  क्लिनिक की एंबूलेंसों पर लगभग बीस मिनट पर युद्धक विमानों ने बमबारी की। 

पिछले महीने भी मानवाधिकार संस्थाओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि गत आठ महीनों के दौरान कई सौ आम नागरिक,  अमरीकी नेतृत्व में बने गठजोड़ के युद्धक विमानों के हमलों में मारे गये। 

अमरीका ने हालिया वर्षों में सीरिया और इराक में बारम्बार आतंकवादियों के खिलाफ हमले के बहाने आम नागरिकों पर हमला किया है। 

विश्वस्त सूत्रों  की रिपोर्टों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि आतंकवादी संगठन दाइश को बनाने में मुख्य भूमिका, अमरीका और उसके अरब और पश्चिमी घटकों की रही है ।

अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति अपने प्रचार अभियान के दौरान और पूर्व विदेशमंत्री भी इसे स्वीकार कर चुकी हैं। (Q.A.)