सीरिया, पूर्वी हुम्स का तैयबा शहर आतंकियों से आज़ाद
सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने हुम्स प्रांत के तैयबा शहर को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों तथा आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों के बीच तैयबा शहर क पास भीषण झड़पें हो रही हैं जिसके दौरान सीरिया की सेना ने वायु सेना की सहायता से सख़ना शहर के उत्तर में स्थित तैयबा शहर पर भीषण बमबारी की जिसके बाद सेना ने शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया।
इस प्रगति से सीरिया की सेना 19 किलोमीटर के क्षेत्र पर नियंत्रण करने के बाद सख़ना शहर को अन्य क्षेत्रों से जोड़ देगी जिस पर हेलीबर्न अभियान के दौरान क़ब्ज़ा किया गयाा था और इस प्रकार हुम्स प्रांत में दाइश के आतंकी पूरी तरह से सेना के घेरे में आ जाएंगे।
सीरिया की सेना ने हाल ही में इस क्षेत्र के बहुत से इलाक़ों को दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र कराया है जिसके कारण दैरिज़्ज़ूर और उसके आसपास के क्षेत्रों से दाइश के आतंकी फ़रार होने पर विवश हुए हैं। (AK)