दाइश के नियंत्रण में 10 हज़ार बच्चों की स्थिति चिंताजनकः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48160-दाइश_के_नियंत्रण_में_10_हज़ार_बच्चों_की_स्थिति_चिंताजनकः_राष्ट्रसंघ
रिपोर्टों के अनुसार 3 से 4 हज़ार तक आतंकवादी गुट दाइश के तत्व रक्का नगर में मौजूद हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ ०४:१९ Asia/Kolkata
  • दाइश के नियंत्रण में 10 हज़ार बच्चों की स्थिति चिंताजनकः राष्ट्रसंघ

रिपोर्टों के अनुसार 3 से 4 हज़ार तक आतंकवादी गुट दाइश के तत्व रक्का नगर में मौजूद हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने घोषणा की है कि सीरिया के रक़्क़ा नगर में जो 10 हज़ार बच्चे दाइश के नियंत्रण में हैं उनकी स्थिति चिंताजनक है। राष्ट्रसंघ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रक़्क़ा में दाइश ने जिस क्षेत्र का परिवेष्टन कर रखा है वहां बिजली, पानी, दवा और खाना नहीं है और वहां के लोग विशेषकर बच्चे भूख और भय में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

सीरिया का रक़्क़ा नगर फुरात नदी के किनारे स्थित है और यह तुर्की की सीमा से 90 किलोमीटर की दूरी पर है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 3 से 4 हज़ार तक आतंकवादी गुट दाइश के तत्व इस नगर में मौजूद हैं।

ज्ञात रहे कि सीरिया संकट वर्ष 2011 में उस समय आरंभ हुआ जब सऊदी अरब, अमेरिका और तुर्की सहित उसके घटकों ने बड़े पैमाने पर आतंकवादी गुटों का समर्थन किया और उनका मूल लक्ष्य क्षेत्र की स्थिति को जायोनी शासन के हित में परिवर्तित करना था।

सीरियाई सैनिकों ने जनता के प्रतिरोधक गुटों की सहायता से हालिया महीनों में जायोनी शासन का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों को करारा आघात पहुंचाया है। MM