इराक़ के अलक़ायम इलाक़े में दाइश के 94 आतंकवादी ढेर
इराक़ के अलअंबार प्रांत के अलक़ायम इलाक़े में इराक़ी वायु सेना की बमबारी में कम से कम 94 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
इराक़ी वायु सेना के हवाई हमलों में दाइश के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी के एक निकट सहयोगी समेत कई कमांडर ढेर हो गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी युद्धक विमानों ने इस दाइश के विरुद्ध इस अभियान में इस आतंकवादी गुट के 6 ठिकानों को निशाना बनाया।
ग़ौरतलब है कि इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल देश में दाइश के अंतिम गढ़ अलअयाज़िया से आतंकवादियों के सफ़ाए का अभियान चला रहे हैं।
दाइश के ख़िलाफ़ अल-अयाज़िया में जारी सैन्य अभियान को अब तक का सबसे कड़ा मुक़ाबला क़रार दिया जा रहा है, इसलिए कि अब आतंकवादियों के पास भाग कर कहीं छुपने की भी जगह नहीं है।
तकफ़ीरी आतंकवादी घरों में छुपे हुए हैं और बड़े पैमाने पर आत्मघाती हमले कर रहे हैं, इसके बावजूद इराक़ी सैनिक बहुत तेज़ी से प्रगति करते हुए एक के बाद दूसरे इलाक़े की सफ़ाई करने में लगे हुए हैं। msm