इस्राईल ने सीरिया में आतंकियों के समर्थन की बात स्वीकार की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48478-इस्राईल_ने_सीरिया_में_आतंकियों_के_समर्थन_की_बात_स्वीकार_की
तेल अवीव ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि सरकार से युद्धरत सीरिया के सशस्त्र विरोधियों की सहायता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१७ १८:५९ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने सीरिया में आतंकियों के समर्थन की बात स्वीकार की

तेल अवीव ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि सरकार से युद्धरत सीरिया के सशस्त्र विरोधियों की सहायता की है।

राय अलयौम की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल द्वारा इस गुट का समर्थन केवल इस्राईली अस्पतालों में गुट के सदस्यों के उपचार तक सीमित नहीं है।

इस संबंध में इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने इस्राईल के वरिष्ठ अधिकारियों और सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस्राईल ने जारी वर्ष के दौरान सीरिया सरकार के विरोधियों की सहायता पर 50 लाख डाॅलर से अधिक ख़र्च किए हैं।

इस रिपोर्ट में आया है कि इसमें सीरिया सरकार के विरोधियों के उपचार पर होने वाले ख़र्च को शामिल नहीं किया गया है जिसमें दसियों हज़ार डाॅलर ख़र्च हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ख़र्च को इस्राईल के सुरक्षा, वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरा किया है।

यह एेसी स्थिति में है कि रिपोर्टों से पता चलता है कि सीरिया सरकार के विरोधियों का इस्राईल में होने वाले उपचार का ख़र्च कुछ मध्यमार्गी अरब देशों ने सहन किया है।

समाचार पत्र लिखता है कि इस्राईल ने सीरिया सरकार के विरोधियों की सहायता के लिए एक केन्द्र की स्थापना की जो घायलों के उपचार से लेकर सशस्त्र विरोधियों की हर प्रकार करता है। इस्राईली समाचार पत्र लिखता है कि सीरिया में सशस्त्र विरोधियों की सहायता के लिए सेना का एक वरिष्ठ अधिकारी इस्राईल- सीरिया सीमा पर विरोधियों के संपर्क में है और वह सशस्त्र विरोधियों से सीधे मुलाक़ात करता है और उनकी ज़रूरतों को पूरा करता है।

समाचार पत्र लिखता है कि इस्राईल ने आरंभ में यह प्रयास किया कि सीरिया के सशस्त्र विरोधियों को दी जाने वाली सहायता सामग्री पर इस्राईल का नाम न हो किन्तु कुछ सप्ताह बाद बड़ी मात्रा में वस्तुओं के भेदे जाेन के कारण यह विषय समाप्त हो गया। (AK)