सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार केवल सीरिया वासियों कोः ज़रीफ़
Sep ०२, २०१७ १४:०८ Asia/Kolkata
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार आतंकी गुटों को नहीं बल्कि इस देश की जनता को है।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सीरिया में आतंकी गुट, लगातार पराजित होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया की जनता ही यह तै करेगी वह अपने देश का भविष्य कैसा चाहती है।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का यह मानना है कि क्षेत्रीय संकटों का समाधान, केवल वार्ता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश, क्षेत्रीय देशों पर अपने दृष्टिकोणों को थोप नहीं सकते। ज़रीफ़ ने आतंकवाद को वैश्विक समस्या बताते हुए कहा कि इससे मुक़ाबले के लिए विश्व के देशों को एकजुट होना चाहिए।
टैग्स